लावालौंग |वीबी जी राम जी ग्रामीण योजना को लेकर लावालौंग यज्ञशाला परिसर में मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष खगेश्वर साहू ने की,जबकि संचालन मंडल महामंत्री बिहारी भारती ने किया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि एवं प्रवक्ता के रूप में सिमरिया विधानसभा विधायक कुमार उज्ज्वल दास उपस्थित थे।अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि वीबी जी राम जी योजना के तहत अब श्रमिकों को पहले की तरह 100 दिन नहीं,बल्कि 125 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि योजना में कच्चे कार्यों के साथ-साथ अब पक्के कार्य भी किए जाएंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी विकास को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस योजना में ग्राम सभा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी।ग्राम सभा के माध्यम से जिन कार्यों को स्वीकृति दी जाएगी,उन्हीं कार्यों को धरातल पर उतारा जाएगा, जिससे गांवों का समग्र विकास संभव हो सकेगा।विधायक ने आगे कहा कि यह योजना ग्रामीण विकास के लिए एक वरदान साबित होगी। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों को योजना से नहीं,बल्कि भगवान राम के नाम से परेशानी है,जिसके चलते वे लोग हाय तौबा मचा रहे हैं।कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजयुमो अध्यक्ष विवेक केशरी,भाजपा नेता प्रदीप साहू,पंचायत संयोजक शोभनाथ यादव,अरविंद नंद कश्यप,रंजित केशरी, पिंटू यादव, निर्मल विश्वकर्मा, दीपक ठाकुर,प्रमोद साहू, सोशल मीडिया प्रभारी रामजीत गंझू, अजय यादव, अनिल सिंह,अमरेश गंझु,रंजित विश्वकर्मा,नागेन्द्र ठाकुर,महेंद्र साहू,विरोधी गंझु,राजू यादव, कन्हैया साहू,रोहित यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


