श्रवण माता मंदिर में फिर चोरी का प्रयास:चोरों ने सीसीटीवी कैमरे तोड़े, पिछली 6 वारदातों का भी नहीं हुआ खुलासा

चौमूं इलाके की ग्राम पंचायत चीथवाड़ी में प्राचीन श्रवण माता मंदिर में एक बार फिर चोरी का प्रयास किया गया। शनिवार शाम को अज्ञात चोरों ने मंदिर में लगे सुरक्षा कैमरों को तोड़कर चोरी का प्रयास किया। मंदिर के पुजारी पंडित रामनारायण शर्मा ने बताया कि वे दोपहर में किसी जरूरी काम से घर गए थे। जब शाम को वापस लौटे तो देखा कि मंदिर का सीसीटीवी कैमरा टूटकर लटक रहा था। घटना की सूचना तुरंत मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेंद्र डागर और सामोद थाना पुलिस को दी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी इस मंदिर में छह से अधिक बार चोरी की वारदातें हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस अब तक एक भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। इस कारण क्षेत्र के लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर गहरा आक्रोश है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से मंदिर की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *