श्रावणी मेला 2025 की तैयारी शुरू:बिहार-झारखंड के अधिकारियों की बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर जोर

देवघर के सर्किट हाउस में श्रावणी मेला 2025 को लेकर मंगलवार को अंतरराज्यीय समन्वय बैठक हुई। बैठक में झारखंड और बिहार के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी शामिल हुए। देवघर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा और संथाल परगना आयुक्त लाल सिंह चांडिल ने संयुक्त रूप से बैठक की अध्यक्षता की। बिहार के मुंगेर, भागलपुर और बांका जिले के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे। हर साल लाखों कांवरिया बाबाधाम में जलार्पण के लिए आते हैं। दोनों राज्यों के प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। जलार्पण मार्ग पर यातायात, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, साफ-सफाई और ठहरने की व्यवस्था को बेहतर बनाने पर सहमति बनी। विशेष बलों की तैनाती की जाएगी डीसी प्रियेश लकड़ा ने बताया कि देवघर प्रशासन मेले की तैयारी में जुटा है। आईजी चांडिल ने कहा कि विशेष बलों की तैनाती की जाएगी। सीसीटीवी निगरानी और महिला कांवरियों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। बैठक में प्रशासनिक समन्वय, सीमावर्ती क्षेत्रों की निगरानी और कंट्रोल रूम की स्थापना पर भी चर्चा हुई। आपदा प्रबंधन टीमों को सक्रिय किया गया है। दोनों राज्यों के अधिकारियों ने श्रावणी मेला को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *