श्रावणी मेला 2025 में बड़ा बदलाव:बैद्यनाथ धाम में वीआईपी दर्शन पर रोक, आम श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

देवघर के बैद्यनाथ धाम में श्रावणी मेला 2025 के दौरान वीआईपी और वीवीआईपी दर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जिला प्रशासन ने यह निर्णय श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम जलार्पण को ध्यान में रखते हुए लिया है। देवघर के डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने बताया कि सावन के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम में लाखों श्रद्धालु जलार्पण के लिए आते हैं। वीआईपी दर्शन की अनुमति से आम श्रद्धालुओं को असुविधा होती थी। इससे भीड़ प्रबंधन में भी कठिनाई आती थी। प्राथमिकता में रहेंगे आम श्रद्धालु डीसी ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता आम श्रद्धालु हैं। उन्हें देवतुल्य मानते हुए यह फैसला लिया गया है। पुरोहित समाज ने भी इस निर्णय का स्वागत किया है। उनका मानना है कि इससे पूजा-पाठ और जलार्पण की प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित होगी। श्रद्धालुओं को शांतिपूर्ण माहौल में पूजा करने का अवसर मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *