श्राविका शिल्पा कूमठ का वरघोड़ा निकाला

सरवाड़ |कस्बे में मंगलवार को वर्षी तप की आराधना कर रही श्राविका शिल्पा कुमठ पत्नी नितेश कूमठ का वरघोड़ा निकाला गया। यहां सूर्य तलाई स्थित माली भवन में आयोजित कार्यक्रम में संघ की ओर से अध्यक्ष वीरेन्द्र कक्कड़, मंत्री संजय कुमार पगारिया ने तिलक, माल्यार्पण व शॉल ओढ़ाकर तपस्विनी श्राविका का बहुमान किया। तप साधिका कूमठ का जयकारों के साथ वरघोड़ा भी निकाला गया। ढोल-बाजों के साथ वरघोड़ा यहां चमन चौराहे से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होता हुआ माली भवन पहुंचा। जुलूस में बड़ी तादाद में शामिल नर-नारी भगवान महावीर व आचार्य मणि प्रभ सागर की जय-जयकार करते हुए चल रहे थे। जुलूस में शामिल महिलाएं मंगल गीतों की स्वर लहरियां बिखेरते हुए चल रही थी। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। जुलूस के समापन पर नितेश कुमार ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। जुलूस में बाबूलाल कुमठ, विनोद जैन सुरेंद्र जैन पवन सकलेचा राजेश कक्कड़ अरिहंत जैन महावीर सोनी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। शाम को माली भवन में भक्ति-संगीत का आयोजन हुआ। समाजसेवी नितेश कूमट ने बताया कि 5 फरवरी को प्रातः 5 बजे संघ यात्रा नाकोड़ा जी-मेवानगर के लिए प्रस्थान करेगी। शाम 7 बजे प्रमुख भजन गायक वैभव बाघमार के सानिध्य में नाकोड़ा भक्ति का आयोजन होगा। 6 फरवरी को प्रातः छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *