श्रीगंगानगर की ऐश्ले बनी मिस टीन आइकॉन इंडिया

श्रीगंगानगर| नोएडा में गत दिवस आयोजित राष्ट्रीय सौंदर्य एवं प्रतिभा प्रतियोगिता मिस टीन आइकॉन इंडिया में श्रीगंगानगर की बेटी ऐश्ले बिश्नोई ने विजेता का खिताब अपने नाम कर श्रीगंगानगर का नाम देशभर में रोशन किया है। ऐश्ले श्रीगंगानगर के ब्लूमिंग डेल्स इंटरनेशनल स्कूल में 9वीं कक्षा की विद्यार्थी है। उसने आत्मविश्वास, प्रतिभा, रैंप प्रेज़ेन्स और प्रभावशाली व्यक्तित्व के बल पर निर्णायकों को प्रभावित किया। उसकी यह जीत युवाओं, विशेषकर किशोरियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी है। 25 से 28 दिसंबर तक नोएडा मे आयोजित हुई प्रतियोगिता में फिनाले 28 जनवरी को हुआ जिसमें यह विजेता बनी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *