श्रीगंगानगर जिले में 31 को बारिश की संभावना:कोहरे के कारण विजिबिलिटी 10 मीटर से कम रही, हिमालय की ओर से आ रही बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड

श्रीगंगानगर जिले में मावठ की बारिश के बाद मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम है। विजिबिलिटी कम रहने से वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, हिमालय की ओर से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण आगामी दिनों में जिले में ठंड और बढ़ेगी जिससे तापमान में गिरावट आएगी। 31 जनवरी को जिले में आंधी के साथ तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम राडार स्टेशन, श्रीगंगानगर पर बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। सोमवार को यहां न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 15.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। जिले में 29 से 30 जनवरी तक घने कोहरे प्रभाव बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी व 1 फरवरी को उत्तरी व पूर्वी भागों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस बीच 30 जनवरी को श्रीगंगानगर जिले में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है और वहीं 31 जनवरी को श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ जिले में बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी और आंधी के साथ बारिश होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *