अनूपगढ़| बैंक आफ इंडिया की निर्माणाधीन नई इमारत में बैंक लॉकर का दरवाजा फिट करते समय घायल हुए श्रमिक की सोमवार रात बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक श्रमिक योगेश सिंह (24) भरतपुर जिले का रहने वाला था। योगेश गोदरेज कंपनी जयपुर की तरफ से अनूपगढ़ में बैंक के नए भवन में लॉकर का दरवाजा लगाने के लिए अपने दो साथियों सहित आया था। क्रेन की सहायता से जब दरवाजा दीवार में फिट किया जा रहा था तो उस दौरान क्रेन की हुक से लोहे की चेन टूट गई जिससे दरवाजा सामने खड़े श्रमिक योगेश सिंह की गर्दन पर गिर गया।


