श्रीगंगानगर में कर्तव्य बोध दिवस पर शिक्षकों की संगोष्ठी:कहा- शिक्षक ही तय करते हैं समाज की दिशा

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा, श्रीगंगानगर ने कर्तव्य बोध पखवाड़े के तहत रविवार को मटका चौक स्थित सरकारी स्कूल में कर्तव्य बोध दिवस का आयोजन किया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। मुख्य वक्ता के रूप में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) अशोक वधवा ने उद्बोधन में कहा- शिक्षक को अपने कर्तव्यों के प्रति हमेशा सजग रहना चाहिए। शिक्षक ही समाज और राष्ट्र की दिशा एवं दशा तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं। अध्ययन-अध्यापन के अलावा विद्यार्थियों में राष्ट्र प्रेम, नैतिक मूल्य और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करना भी शिक्षक का प्रमुख दायित्व है। मुख्य अतिथि जिला सहसंयोजक निर्मला चारण ने अपने संबोधन में कहा- प्रत्येक शिक्षक के मन में ‘मेरा नहीं, हमारा विद्यालय’ का भाव होना चाहिए। सभी शिक्षक समेकित रूप से कार्य करें तो विद्यालय को तीर्थ के रूप में विकसित किया जा सकता है। कार्यक्रम में जिला सहसंयोजक कृष्ण शर्मा, हुकमाराम शर्मा, सभाध्यक्ष विनय गुप्ता, सुभाष मान, अशोक अरोड़ा, मनीषा चौधरी, सुनील दामड़ी, एसीबीओ नरेंद्र विनोचा, परमवीर सिंह, हंसराज वर्मा, कृष्ण गेदर, छबीलाराम वर्मा, सुरेंद्र ग्रोवर, भारत सिडाना उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *