श्रीगंगानगर में कोहरे के कारण विजिबिलिटी 5-7 मीटर:ठंड से जनजीवन हुआ प्रभावित, बारिश जैसी बूंदें टपक रहीं

बॉर्डर से सटे श्रीगंगानगर जिले में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। सुबह 7 बजे से ही कोहरे की मोटी चादर ने शहर को ढक लिया, जिससे विजिबिलिटी 5 से 7 मीटर रह गई। कोहरे में नमी के कारण पेड़ों और वाहनों से बारिश की तरह पानी टपक रहा है। इससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया, जबकि सड़कों पर वाहनों की रफ्तार कम हुई। कृषि अनुसंधान केंद्र, श्रीगंगानगर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को यहां न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री और अधिकतम 25.6 डिग्री रहा, जबकि रविवार को न्यूनतम 10.3 डिग्री और अधिकतम 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले दो-तीन दिन मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन घना कोहरा छाने से जनजीवन प्रभावित रहेगा। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, खासकर वाहन चलाते समय।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *