श्रीगंगानगर में छाए बदल, ठंड बढ़ी:वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से बार-बार बदल रहा मौसम, कई जिलों में हुई बारिश

वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के असर से श्रीगंगानगर के मौसम में बदलाव हुआ है। शुक्रवार सुबह जिले के ग्रामीण इलाकों में बादल छाए रहे, जिनसे सर्दी का प्रभाव और अधिक बढ़ गया। कृषि अनुसंधान केंद्र, श्रीगंगानगर पर शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री और अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री रिकार्ड किया गया था। वहीं, बुधवार को यहां न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री और अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री रिकार्ड किया गया था। मौसम में बार-बार उतार चढ़ाव हो रहा है। जिले के ग्रामीण इलाकों में अल सुबह कोहरा भी छाया रहा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण राजस्थान के सीकर, ब्यावर और पाली सहित कई जिलों में बारिश भी हुई। हालांकि, श्रीगंगानगर में बारिश नहीं हुई, लेकिन बादल और तेज हवाओं ने दिन को नवंबर से दिसंबर जैसा बना दिया। अगले दो-तीन दिन तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। दिन का तापमान और गिरेगा, रातें और ठंडी होंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *