श्रीगंगानगर जिले की सादुलशहर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार युवक से एक रिवॉल्वर, 563 जिंदा व 4 खाली कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक बाइक भी जब्त की है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सादुलशहर थानाधिकारी मलकीयत सिंह ने बताया- यह कार्रवाई अलीपुरा-नूरपुरा लिंक चैनल नहर की पुलिया पर नाकाबंदी के दौरान की गई। नहर के किनारे एक आरोपी बाइक पर कट्टा लेकर आ रहा था। इस दौरान आरोपी पुलिस को देखते ही घबराकर भागने लगा, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया। जिसके बाद उससे पूछताछ की गई और तलाशी ली गई तो आरोपी की कब्जे से भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए। जिसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान श्यामसुंदर (26), निवासी किकरवाली, चक 60 आरबी, रायसिंहनगर के रूप में हुई है।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह कारतूस उसे नवीन कुमार (27), निवासी 71 एनपी, थाना समेजा कोठी और अमनदीप सिंह बराड़ (31), निवासी रवि चौक, पुरानी आबादी (श्रीगंगानगर) ने दिए थे। पुलिस अब इन दोनों की तलाश में जुटी है और आगे की जांच जारी है।


