श्रीगंगानगर में डी-फार्मेसी डिप्लोमा कराने के नाम पर 4.65 ठगे:जयपुर कॉलेज में पता किया तो नाम ही नहीं था, पति-पत्नी सहित तीन पर केस दर्ज

डी-फार्मेसी डिप्लोमा दिलवाने के नाम पर परिवार से लाखों रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पति-पत्नी सहित तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। मामला श्रीगंगानगर जिले के घड़साना थाना क्षेत्र का है। पुलिस को दी रिपोर्ट में जसप्रीत कौर निवासी 2 एसटीआर, नई मंडी घड़साना (श्रीगंगानगर) ने बताया- अबोहर निवासी मनिन्द्र कौर और उसके पति तोता सिंह ने उनके परिवार से कहा कि उनके परिचित रामदेव कल्ला निवासी बीकानेर जयपुर के एक फार्मेसी कॉलेज से डी-फार्मेसी करवा सकते हैं। जिसके बाद आरोपियों ने जसप्रीत कौर के भाई गुरवंत सिंह का एडमिशन करवाने के नाम पर 4 लाख 65 हजार रुपए ले लिए एज्युकेशन के डॉक्यूमेंट भी ले लिए। पैसे देने के बाद जब रसीद मांगी गई तो आरोपी मना करने लगे। बाद में उन्होंने कह दिया कि ऑनलाइन कोई डेटा उपलब्ध नहीं है। जिसके बाद जसप्रीत कौर के पिता ने जयपुर जाकर कॉलेज में पता किया तो गुरवंत सिंह का वहां एडमिशन ही नहीं हुआ था। जब महिला ने आरोपियों से इसके बारे में पूछा तो वे लड़ाई-झगड़ा करने लग गए। आरोपियों ने कहा कि वह महिला (जसप्रीत) की फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करके बदनाम कर देंगे। जिसके बाद महिला ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने का मामला दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *