श्रीगंगानगर में तापमान बढ़ने से किसानों की चिंता बढ़ी:तेज धूप ने सर्दी से दिलाई राहत, तीन-चार दिन मौसम ड्राई रहेगा

श्रीगंगानगर जिले में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर खत्म होते ही सर्दी बढ़ गई है। जिले के ग्रामीण इलाकों में आज सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। हालांकि, 10 बजे के बाद तेज धूप निकली। सुबह-शाम ठंड का दौर जारी है और पिछले कई दिनों से मौसम ड्राई बना हुआ है। मौसम राडार स्टेशन, श्रीगंगानगर पर बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री व अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री रिकार्ड किया गया था। वहीं, सोमवार को यहां अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने जिले में अगले तीन-चार दिनों तक घना कोहरे और बादल छाने की संभावना जताई है। इस दौरान मौसम ड्राई रहेगा। सप्ताह के अंत तक मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा। लगातार तापमान बढ़ने से फसलों में सिंचाई की पानी की मांग भी बढ़ेगी जिसने किसने की चिंता बढ़ा दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *