श्रीगंगानगर में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री रिकार्ड:शीतलहर और कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, 3-4 दिन कड़ाके की ठंड रहेगी

श्रीगंगानगर में हाथ-पैर सुन्न करने वाली तेज ठंड का दौर जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने जिले में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है और लोगों को घर से निकलने में दिक्कत हो रही है। रविवार को दिन में हल्की धूप निकली, जिससे कुछ देर राहत मिली लेकिन प्रदेश में श्रीगंगानगर सबसे ठंडा शहर रहा। मौसम राडार स्टेशन पर सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रविवार को न्यूनतम 3.6 डिग्री और अधिकतम 12.4 डिग्री रहा, जबकि शनिवार को न्यूनतम 3.9 डिग्री और अधिकतम 8.6 डिग्री दर्ज हुआ। शीतलहर के कारण न्यूनतम तापमान में 2.2 डिग्री की गिरावट आई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार- हिमालय क्षेत्र में इन दिनों हो रही बर्फबारी से ठंडी हवाएं सीधे राजस्थान पहुंच रही हैं। श्रीगंगानगर सिंचित क्षेत्र होने के कारण पहले से ही नमी ज्यादा है, जिससे ठंड का असर और तेज हो गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी 2-3 दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है। सुबह-शाम घने कोहरे का प्रभाव जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *