श्रीगंगानगर में बारिश का येलो अलर्ट:30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी तेज हवाएं, ओलावृष्टि की संभावना

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से श्रीगंगानगर जिले में सोमवार सुबह 3:30 बजे से बारिश का दौर शुरू हो गया। जिला मुख्यालय सहित रीको, सिहागावाली, ख्यालीवाला, चूनावढ़, मिर्जेवाला, लालगढ़ जाटान सहित जिले के ज्यादातर हिस्सों में बारिश हो रही है, जिससे मौसम को ठंडा हो गया। मौसम विभाग ने आज जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि होने की संभावना है। तापमान में गिरावट, ठंड ने दी दस्तक श्रीगंगानगर कृषि अनुसंधान केंद्र पर सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम 36.9 डिग्री था। बारिश के चलते तापमान में और गिरावट की संभावना है। जिससे अक्टूबर में सर्दी का जोर बढ़ सकता है। फसलों को नुकसान का खतरा बरसात ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में नरमा, बाजरा, मूंग-मोठ और ग्वार की कटाई का काम ठप हो गया। बेमौसम बारिश से कटाई के लिए तैयार ग्वार और बाजरा की फसलें जमीन पर बिछ गईं। नरमा के खिले रेशे लटक गए, जिससे फसल को भारी नुकसान की आशंका है। मूंग-मोठ और ग्वार की कटाई बाकी रहने से किसानों चिंतित हैं। लो प्रेशर एरिया का असर जिले में बन रहे लो प्रेशर के असर से ओलावृष्टि हो सकती है। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार अक्टूबर में सर्दी का असर जल्दी और तेजी से देखने को मिल सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *