श्रीगंगानगर में मौसम ड्राई, न्यूनतम में आई गिरावट:ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी, 24 को कोहरे का अलर्ट

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से श्रीगंगानगर जिले में कड़ाके की सर्दी शुरू हो चुकी। बुधवार सुबह जिलेभर में मौसम ड्राई बना रहा और धूप निकली हुई है। जिसके कारण सूखी ठंड का प्रभाव अधिक बना हुआ है। साथ ही ठंडी हवाएं भी चल रही है। मौसम रडार स्टेशन, श्रीगंगानगर पर बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री रिकार्ड किया गया। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि इससे पहले सोमवार को यहां न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री और अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री रिकार्ड किया गया था। मौसम ड्राई बना रहने से न्यूनतम तापमान में 11.6 डिग्री की गिरावट आई है। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के अनुसार उत्तर भारत में कोहरे का दौर जारी है। पंजाब के साथ लगते इलाकों में 24 तारीख को भी घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। राजस्थान के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री या इससे भी नीचे जा सकता है। वहीं, उत्तरी हवा के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *