श्रीगंगानगर में लावारिस खड़ी कार में युवक का शव मिला:हनुमानगढ़ का रहने वाला था मृतक, मर्डर की आशंका

श्रीगंगानगर में सेक्टर-17 के पास हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर स्टेट हाइवे पर लावारिस खड़ी स्विफ्ट डिजायर कार में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। आस-पास के लोगों ने कब गाड़ी में शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गाड़ी की खिड़की खोलकर शव को नीचे उतारा। मृतक की पहचान पालाराम (22) निवासी हनुमानगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला हॉस्पिटल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है। मौके पर उच्च पुलिस अधिकारी भी पहुंचे हुए हैं और घटनास्थल का मुआयना कर रहे हैं। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई है। थानाधिकारी सुभाषचंद्र ने बताया- मृतक के परिजनों से संपर्क कर युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। प्रथम दृष्टि से मामला मर्डर का लग रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *