श्रीगंगानगर में शिमला-माउंट आबू से भी ज्यादा ठंड:दिन का पारा 10.4 डिग्री पर, 8वीं तक स्कूल 12 जनवरी तक बंद

श्रीगंगानगर में कड़ाके की ठंड ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जहां अधिकतम तापमान 10.4 डिग्री बना हुआ है, जो शिमला और माउंट आबू से भी कम है। मौसम राडार स्टेशन, श्रीगंगानगर पर गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। दिन में भी रात जैसी हाड़ कंपा देने वाली सर्दी पड़ रही है। हिलामय में हो रही बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड दिनभर घने कोहरे और बिना धूप के मौसम ने लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित कर दी। सुबह-शाम हाथ-पैर सुन्न करने वाली सर्दी का कहर लगातार जारी है। हिमालय में बर्फबारी से आ रही उत्तरी हवाओं ने यहां ‘कोल्ड डे’ की स्थिति बना दी है। स्कूल बंद, बच्चों को राहत ठंड से बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर नेकक्षा 8वीं तक के स्कूलों में 12 जनवरी तक छुट्टी घोषित कर दी है। पहले केवल 5वीं तक की छुट्टी थी, लेकिन ठंड बढ़ने पर इसे बढ़ाया गया। राजस्थान के कई जिलों में भी इसी तरह के आदेश जारी हैं। अगले तीन दिन राहत नहीं मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के अनुसार अगले तीन दिन जिले में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। घना कोहरा, शीतलहर और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के आस-पास व अधिकतम 10-12 डिग्री रह सकता है। धूप निकलने की संभावना कम है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *