राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में पिछले कई दिनों से मौसम ड्राई बना हुआ है। जिसके कारण सूखी ठंड पड़ रही है। रात का तापमान भी लगातार गिर रहा है। जिले के कई ग्रामीण इलाकों में आज सुबह हल्के बादल देखने को मिले। सोमवार सुबह कृषि अनुसंधान केंद्र श्रीगंगानगर पर न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। रविवार को न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री और अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। इससे पहले शनिवार को यहां न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री और अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री रिकार्ड किया गया था। दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत भी मिल रही है। धूप के कारण आज तापमान में मामूली बढ़ोतरी भी देखी गई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में हल्के पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी तीन-चार दिनों के दौरान हल्की बदलवाही का प्रभाव बना रहने के आसार हैं। इस दौरान ठंडी सर्द हवाएं भी चलेगी जो ठंड बढ़ा सकती है।


