श्रीगंगानगर में LIC पॉलिसी करने के नाम पर ठगी:10 साल में 7 लाख रिटर्न का झांसा दिया, आरोपी पैसे लौटाने से कर रहा मना

एलआईसी (LIC) पॉलिसी करने का झांसा देकर बुजुर्ग से लाखों रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने बुजुर्ग व लड़की को 10 साल में 7 लाख का रिटर्न मिलने का झांसा दिया और पैसे हड़प लिए। आरोपी अब पैसे लौटाने से मना कर रहा है। मामला श्रीगंगानगर जिले के पदमपुर क्षेत्र का है। LIC की स्कीम के नाम पर ठगी एसीजेएम कोर्ट, पदमपुर में दी शिकायत में देवराज (50) निवासी 3 जेजे (पदमपुर) ने बताया- उसकी लड़की जयपुर में टीईटी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। तभी आरोपी मनोज कुमार निवासी सिंहाना (झुंझुनूं) की लड़की से मुलाकात हुई। मनोज कुमार ने लड़की को बताया कि वह टीचर और एलआईसी का एजेंट है। वह लोगों की पॉलिसी करता है। इसके बाद आरोपी ने लड़की से कहा कि एलआईसी में एक शानदार स्कीम आई है हुई। आपको एकबार 1.35 लाख रुपए जमा करने होंगे। 10 साल बाद 7 लाख का रिटर्न मिलेगा। बेटी ने मना किया तो पिता को झांसे में लिया लड़की ने आरोपी को पैसे देने से मना कर दिया। जिसके बाद आरोपी ने लड़की के पिता देवराज से बात की। देवराज ने मनोज की बातों पर भरोसा किया और उसके झांसे में आ गया। बाद में देवराज ने अलग-अलग किस्तों में टोटल 1.35 लाख रुपए आरोपी मनोज कुमार को एलआईसी की पॉलिसी करने के नाम पर दे दिए। पॉलिसी कॉपी मांगी तो टालता रहा पैसे देने के बाद जब देवराज ने पॉलिसी की कॉपी मांगी तो मनोज टालता रहा। आरोपी ने कहा कि पॉलिसी उसके पास है, 10 साल बाद सीधे अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करवा देगा। बाद में आरोपी ने कहा कि उसने कोई पॉलिसी नहीं की थी। उसने ठगी मारनी थी जो मार ली। अब जो करना है कर लो। जिसके बाद देवराज ने पुलिस थाना पदमपुर में शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। बाद में कोर्ट में शिकायत देकर मामला दर्ज कराया। फिलहाल कोर्ट के आदेश पर पदमपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एसआई राजेंद्र कुमार कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *