श्रीगंगानगर से महाकुंभ के लिए रेल सेवा:श्रीगंगानगर-बरौनी- श्रीगंगानगर महाकुंभ मेला स्पेशल रेलसेवा में 01 ट्रिप का अतिरिक्त संचालन होगा

रेलवे ने श्रीगंगानगर के यात्रियों की सुविधा बढ़ाने का प्रयास किया हे। रेलवे ने महाकुंभ के लिए श्रीगंगानगर-बरौनी- श्रीगंगानगर महाकुंभ मेला स्पेशल रेलसेवा (01 ट्रिप ) का अतिरिक्त संचालन का निर्णय किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 04719, श्रीगंगानगर-बरौनी महाकुंभ मेला स्पेशल रेलसेवा (01 ट्रिप) श्रीगंगानगर से 14 फरवरी को 03.35 बजे रवाना होकर दूसरे दिन जयपुर स्टेशन पर 03.30 बजे आगमन व 03.40 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन नौ बजे बरौनी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04720, बरौनी- श्रीगंगानगर महाकुंभ मेला स्पेशल रेलसेवा (01 ट्रिप ) बरौेनी से 16 फरवरी को ग्यारह बजे रवाना होकर तीसरे दिन जयपुर स्टेशन पर 02.50 बजे आगमन व 03.00 बजे प्रस्थान कर दोपहर ढाई बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में सादुलशहर, हनुमानगढ, हनुमानगढ टाउन, टीबी, ऐलनाबाद, नोहर, गोगामेडी, तहसील भादरा, सिधमुख, सादुलपुर, चुरु, फतेहपुर शेखावाटी, सीकर, रींगस, चौमूं सामौद, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, आगराफोर्ट, टूण्डला, इटावा, गोविन्दपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरां, दानापुर, पाटलीपुत्र व हाजीपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 04 थर्ड एसी, 02 थर्ड एसी इकोनोमी, 10 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 पॉवरकार व 01 गार्ड डिब्बो सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *