श्रीगंगानगर से 17 साल की नाबालिग लापता:रात को घर से गायब हुई, अभी तक नहीं लगा सुराग

श्रीगंगानगर जिले से 17 साल की नाबालिग लड़की के घर से लापता हो जाने का मामला सामने आया है। लड़की परिजनों को बिना बताए घर से कहीं चली गई, जिसका अभी तक कहीं कोई सुराग नहीं लगा। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला युवक लड़की को घर से बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस को दी रिपोर्ट में लड़की के परिजनों ने बताया कि 28 दिसंबर की रात घर से उनकी 17 साल की नाबालिग लड़की लापता हो गई। जिसके बाद लड़की के परिजनों ने लड़की की काफी जगह तलाश की और दोस्तों-रिश्तेदारों के यहां भी पता किया। लेकिन लड़की का अभी तक कहीं कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों का आरोप है की लड़की के गायब होने के बाद से ही पड़ोस में रहने वाला एक युवक भी घर से गायब है। परिजनों को शक है कि युवक उनकी लड़की को घर से बहला-फुसलाकर ले गया। फिलहाल परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *