झालावाड़| हल्दीघाटी रोड स्थित श्री नारायण मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के पहले स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 23 फरवरी से से 27 फरवरी तक पांच दिवसीय निशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. गिरिराज मीणा ने बताया कि इस शिविर के दौरान विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टर्स की ओर से मरीजों को निशुल्क परामर्श दिया जाएगा। साथ ही सभी प्रकार की खून की जांच, सीटी स्कैन, सोनोग्राफी, इको, एवं अन्य जांचों पर 50% तक की छूट दी जाएगी। इसके अलावा आवश्यक ऑपरेशन भी रियायती दरों पर किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अस्पताल में आयुष्मान योजना एवं प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत निशुल्क इलाज की सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।


