श्रीपरशुराम ज्ञानपीठ में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव:राजनेताओं और समाज के गणमान्य लोगों ने की संगीतमय राजोपचार पूजा में शिरकत

जयपुर में विप्र फाउंडेशन के नव निर्मित श्रीपरशुराम ज्ञानपीठ में भगवान श्रीपरशुराम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया गया। सोमवार को आयोजित संगीतमय राजोपचार पूजा में कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज और विधायक गोपाल शर्मा शामिल हुए। इसके अलावा पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि, भाजपा उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच और पूर्व आईपीएस लक्ष्मण गौड भी उपस्थित रहे। हवन अनुष्ठान में मुख्य यजमान राधेश्याम शर्मा गुरुजी थे। अन्य यजमानों में एसोसिएट एंड रोड करियर लिमिटेड के निदेशक बनवारी लाल सोती, भाजपा नेता परमेश्वर शर्मा और व्यवसायी सौरभ राधेश्याम सिखवाल ने सपत्नीक आहुतियां दीं। विप्र फाउंडेशन के संस्थापक सुशील ओझा और केंद्रीय परियोजना समिति के चेयरमैन महावीर प्रसाद शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। पूजा के बाद उन्हें भवन का अवलोकन भी करवाया गया। भगवान परशुराम की चार फीट ऊंची मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *