श्रीपुर में पुरानी रंजिश में 2 गुटों में खूनी संघर्ष:घर से खेत जा रहे व्यक्ति से गाली-गलौज कर की मारपीट

डीग में कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव श्रीपुर में पुरानी रंजिश को लेकर 2 पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना बुधवार सुबह करीब 11 बजे की है। जानकारी के अनुसार, दामोदर नामक व्यक्ति अपने घर से खेत की ओर जा रहा था। तभी विजय सिंह पक्ष के लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर मारपीट की। मारपीट में दामोदर के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल को भरतपुर किया रेफर
घायल दामोदर को परिजन डीग अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। हालांकि, उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे भरतपुर के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। दामोदर ने बताया कि उसके भतीजे का विजय सिंह पक्ष से विवाद चल रहा है। उसने आरोप लगाया कि विजय सिंह और उसके साथियों ने धारदार हथियार से उसके सिर पर वार किया। डीग अस्पताल के चिकित्सक गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि श्रीपुर से एक व्यक्ति को सिर में गंभीर चोटों के साथ लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *