श्रीमंगलम क्रिकेट क्लब बनी क्रिकेट प्रतियोगिता की चैंपियन

माली (सैनी) समाज के तत्वावधान में चल रहे 15 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता (क्रिकेट प्रीमियर लीग) के फाइनल मुकाबले में 11 स्टार क्रिकेट क्लब को हराकर श्रीमंगलम क्रिकेट क्लब (चौमू) विजेता रही। मुकाबले के बाद विजेता व उप विजेता को ट्रॉफी वितरण व सम्मान के साथ प्रतियोगिता का समापन हुआ। समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष मलेश सिंगोदिया ने विजेता ट्रॉफी व 51 हजार रुपए और उपविजेता को 31 हजार रुपए की राशि व ट्रॉफी देकर सम्मानित करते हुए कहा कि समाज में शिक्षा के साथ खेल को भी बढ़ावा देना चाहिए। आयोजनकर्ता अजय खुवाडया, गणेश गोला, बिंटू मण्डावरा ने बताया फाईनल मुकाबले में श्रीमंगलम क्रिकेट क्लब (चौमू) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 स्टार क्रिकेट क्लब की टीम महज 81 रन पर ऑल आउट हो गई। टूर्नामेंट में एक शतक सहित सबसे ज्यादा रन (260) बनाने वाले चौमूं के बल्लेबाज अंकित सैनी को बेस्ट बेटर व अशोक सैनी (चौमं) को सबसे ज्यादा विकेट (16) लेने पर बेस्ट बॉलर का खिताब दिया गया। फाइनल मैच में 70 रन बनाने वाले देवेश सैनी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। विदित रहे 15 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत डाइट रोड स्थित काले कुएं के पास हुआ। प्रतियोगिता में सीकर, चौमूं, मालपुरा और टोंक की 20 टीमों ने भाग लिया था। पिछले दो सप्ताह से क्रिकेट के रोमांच देखने लायक था। बुधवार को फाइनल मुकाबले के बाद समारोहपूर्वक विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान सदर अध्यक्ष रमेश बागड़ी, पूर्व पार्षद राहुल सैनी, कालू बागड़ी, रामअवतार टांक, भगवान सैनी, रमेश कोतवाल सहित समाज के लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *