श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन महाभारत का किया गया वर्णन

सिटी रिपोर्टर | बोकारो बैशाली मैदान सेक्टर-9 में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के द्वितीय दिवस गुरुवार को आचार्य सचिन कौशिक महाराज ने कथा में महाभारत सुनाई। उन्होंने कहा कि कर्ण की कथा बताती है कि कैसे एक मां के त्याग ने उनके पुत्र के जीवन को कष्टमय बना दिया, फिर भी कर्ण ने दान और वीरता के कीर्तिमान स्थापित किए। कुंती के जीवन के दुखों और कृष्ण से उनके गहरे जुड़ाव था, जिससे हर स्थिति में कृष्ण से शक्ति पाती थीं। अश्वत्थामा ने पांडवों के सोते हुए पुत्रों की हत्या और भगवान श्रीकृष्ण द्वारा उसे दिए गए श्राप से जुड़ी कथा का भी वर्णन किया गया। इसमें उसके माथे की मणि निकालकर उसे कष्टदायक अमरता का श्राप दिया गया, जिससे वह हजारों वर्षों तक पृथ्वी पर भटकता रहेगा और उसका घाव कभी नहीं भरेगा, जो उसके निग्रह का प्रतीक है। इससे पूर्व कथा का शुभारंभ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित, मुकुल ओझा प्रदेश संयोजक पर्यावरण प्रकोष्ठ, लालबाबू सिंह अध्यक्ष भाजयुमो बोकारो नगर, अरविंद राय महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा, अतुल कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में यजमान योगेंद्र कुमार चौधरी व शालिनी कुमारी, रवि शंकर, विकास राजहंस, मनीष कुमार, राम नरेश प्रसाद, अशोक कुमार, बीरेंद्र कुमार, गगन दास, मधुसूदन, रामकुमार, गौरांग, हरिराम, सुनील महतो, सुमीत कुमार, अरुण कुमार, सुजीत कुमार, जयंत दत्ता, विजय महतो, नरेश कन्धवे, गणेश अग्रवाल, अनमोल, बलराम कृष्णा, ओमप्रकाश, आदित्य तिवारी, नेहा देवी, सुनीता देवी, इंदु बरनवाल देवी आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *