श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव 16 मार्च से

लुधियाना| श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का भव्य आयोजन 16 से 23 मार्च तक श्री कृष्ण मंदिर फिल्ड गंज कूचा नंबर 10 में होगा। चतुर्वेद मंगल चरण एवं मंडलपादि देवपूजन प्रतिदिन सुबह 8 बजे होगा। जबकि रोजाना कथा सायं 5 से 8 बजे तक होगी। 16 मार्च को कलश यात्रा दोपहर 2 बजे निकाली जाएगी। जबकि 23 मार्च दिन रविवार को देव पूजन प्रात: 7 बजे से होगी, कथा आशीर्वचन प्रात: 10 बजे, यज्ञ पूर्णाहुति दोपहर 12:30 बजे, महा प्रसादी भंडारा 1 बजे होगा। श्रीमद् भागवत कथा व्यास के लिए केदारनाथ धाम उत्तराखंड से शास्त्री मुकेश सेमवाल अपने मुखारविंद से भक्तों को निहाल करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *