श्रीमाधोपुर में अग्रसेन जयंती पर डांडिया-गरबा महोत्सव:महिलाओं और युवतियों ने पारंपरिक वेशभूषा में किया नृत्य, देर रात तक चला कार्यक्रम

श्रीमाधोपुर के अग्रसेन भवन में शनिवार को अग्रवाल समाज समिति की ओर से डांडिया-गरबा नाइट महोत्सव का आयोजन किया गया। अग्रसेन जयंती के पांच दिवसीय कार्यक्रम के तहत आयोजित इस महोत्सव में बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने हिस्सा लिया। देर रात तक डांडिया व गरबा नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई। अग्रसेन जयंती महोत्सव को लेकर पांच दिवसीय कार्यक्रम के तहत इस डांडिया व गरबा डांस के दौरान महिलाएं युवतियां काफी उत्साहित नजर आई और गरबा महोत्सव में जमकर एन्जॉय करते हुए सेल्फी ली। एंकर सचिन ने अपनी एंकरिंग का जादू बिखेरा। देर शाम को आयोजित हुए कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रवाल समाज के अध्यक्ष बाबूलाल चौधरी ने अग्रसेन महाराज की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में फूड स्टॉल भी लगाई गई। पारंपरिक परिधान पहनकर किया डांस
आकर्षक व पारंपरिक परिधान पहनकर महिलाओं व युवतियों के साथ-साथ बालिकाओं ने जमकर डांडिया रास किया। इस कार्यक्रम में डांडिया गरबा के अलावा और कई गेम आयोजित किए गए और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। समारोह के दौरान समिति के उपाध्यक्ष हरिओम गोकुलका, नवयुवक मंडल अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, बजरंग केडिया, मुरारीलाल न्यारिया, डांडिया प्रोग्राम के सह संयोजक प्रिंस कसेरा, शिवम न्यारिया, मीना अमरसरिया, बबीता गोपालका, अमित गोपालका, वासू कयाल, धीरज गोपालका, सौरभ नारनोली, तृप्ति चौधरी, संगीता गोपालका, चंचल गोपालका, योगेश चौधरी समेत महिला कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रही। देखें PHOTOS

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *