श्रीमाधोपुर में पंजाबी समाज ने लोहड़ी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया। पंजाबी मोहल्ले, अरुण पैलेस और शहर की अन्य कॉलोनियों में लोगों ने अपने-अपने घरों पर परंपरागत तरीके से लोहड़ी जलाई। सरदार अर्जुन सिंह ने बताया कि इस वर्ष का ये पर्व नवदंपति और नवजात शिशुओं के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहा। पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए लोहड़ी की परिक्रमा की गई। उसमें तिल, मूंगफली और फुल्ले डाले गए। बच्चों ने घर-घर जाकर लोहड़ी मांगी और मूंगफली, गजक, रेवड़ी का प्रसाद बांटा गया। समारोह में ढोल-नगाड़ों की थाप पर युवाओं ने भांगड़ा और गिद्दा नृत्य किया। जिससे पूरा माहौल उत्सवमय हो गया। लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर लोहड़ी की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर अजय सिंह खर्रा, रामेशलाल वधवा, हरचरण सिंह, जसप्रीत सिंह, नरेश वधवा, जसकरण सिंह, अंगद सिंह, मानस सतीजा, दक्ष वधवा, कार्तिक सपरा, सतपाल वधवा, सरोज वधवा, सुरजीत कौर, अमृत कौर, मीनू वधवा, अन्नू, अजय नांगलका, रामनिवास खर्रा, दयाल दास पंजाबी, सुशील हांडा, संजय सतीजा, हरीश वधवा के अलावा पंजाबी समाज के लोग मौजूद थे।


