श्रीमाली बने चौथी बार अध्यक्ष:डिस्कॉम से जुड़े लोगों ने किया बहुमान

राजस्थान इंटक के लगातार चौथी बार निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर जोधपुर डिस्कॉम बिजली कर्मचारी संघ इंटक की ओर से नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेश मेवाड़ा के नेतृत्व में पाली से पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें बधाई दी। नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली ने सभी कर्मचारियों को संगठन के प्रति निष्ठा, ईमानदारी एवं एकजुटता के साथ कार्य करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए संगठन हमेशा मजबूती से खड़ा रहेगा। साथ ही पाली से आए प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री भेरूलाल कलाल, कोषाध्यक्ष अमित कुमार, नरसिंग विजय कुमार, विक्रम सिंह, नासिर मोहम्मद, अजहरुद्दीन अंसारी, गौरव कुमार, लील, दिनेश कुमार, अर्जुन आर्य सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *