श्रीराधा कृष्ण मंदिर में हुई प्राण-प्रतिष्ठा, लगा भंडारा

बैकुंठपुर के प्रेमाबाग शिव मंदिर परिसर में राधे-राधे परिवार द्वारा निर्मित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा का धार्मिक आयोजन िकया। आचार्यों ने वैदिक विधि-विधान से आयोजन संपन्न कराया। इसमें नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई। तीन दिन तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिदिन पूजन, जप, हवन व विशेष विधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य यजमान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल, पार्षद साधना जायसवाल और राधे-राधे परिवार के सदस्यों ने देवताओं का विधिवत पूजन किया। अंतिम िदन भगवान के शैय्या से उठने के बाद अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया, जिसके बाद दिव्य प्राण-प्रतिष्ठा की मुख्य विधि संपन्न हुई। प्राण-प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं व विशिष्टजनों की उपस्थिति में सामूहिक हवन कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें भक्तों ने आहुति देकर पुण्य लाभ अर्जित किया। इसके बाद भगवान श्रीराधा-कृष्ण की प्रथम महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भाग लेकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम अंतर्गत कन्याभोज का भी आयोजन किया, जिसमें कन्याओं का विधिवत पूजन कर उन्हें भंडारे का प्रसाद ग्रहण कराया। इसके बाद नगरवासियों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया। आयोजन का संचालन पूजा आचार्य हेरंब महाराज के सान्निध्य में किया गया। तीन दिन तक चले विविध धार्मिक अनुष्ठानों ने नगर में आध्यात्मिक चेतना का संचार किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *