श्रीरामकृष्ण सेवा संघ ने मनाया कल्पतरु उत्सव

रांची | श्री रामकृष्ण सेवा संघ ने निवारणपुर में बुधवार को कल्पतरु उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर भव्य आरती व भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इसके बाद भक्तों के बीच भोग प्रसाद का वितरण किया गया। श्री रामकृष्ण सेवा संघ के सहायक सचिव तुषार कांति शीट ने कहा कि स्वामी रामकृष्ण परमहंस के आदर्शों को आत्मसात कर जीवन पथ पर अग्रसर रहने से मानव जीवन का उद्देश्य सफल हो जाता है। उन्होंने स्वामी श्रीरामकृष्ण परमहंस के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। मौके पर तन्मय मुखर्जी, आदित्य बनर्जी, सौरभ मुखर्जी, शैवाल बनर्जी, रानू बनर्जी, संपा चटर्जी, विवेक राय, आलोक सिन्हा, डॉ. स्मिता डे, आनंद रंजन घोष, आलोक मजूमदार, तनय शीट, श्रावन्ती शीट, चित्रा रॉय के अलावा काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *