श्रीराम कथा में पहुंचे सीएम:कोटा में बनाया जाएगा विशाल गौ अभयारण्य, सीएम ने की घोषणा

बागेश्वर धाम के दिव्य दरबार में शनिवार दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे। मंच से उन्होंने सनातन संस्कृति की मजबूती पर जोर दिया। कहा कि कोटा में विशाल गो अभयारण्य बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री हमारी संस्कृति और सनातन को सशक्त कर रहे हैं। लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि यह महोत्सव धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और संस्कारों का संचार करने वाला आध्यात्मिक अनुभव है। ऐसे आयोजनों से समाज में धर्म, करुणा और सेवा की भावना सशक्त होती है। व्यासपीठ से पंडित धीरेंद्र ने हनुमान चालीसा की चौपाई के साथ कथा शुरू की। गौ सेवा को राष्ट्र रक्षा से जोड़ते हुए कहा कि गोशाला नहीं उपाय-हर हिंदू अपने घर में रखे एक गाय। सनातन संस्कृति में सपन्नता का आधार गाय है। गाय बचेगी, तभी देश बचेगा। महोत्सव में रविवार काे योग गुरु बाबा रामदेव आएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *