भास्कर न्यूज | बालोद गुंडरदेही विकासखंड के ग्राम तवेरा में आयोजित मानस गान प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर शामिल हुए। उन्होंने कहा कि रामायण केवल एक ग्रंथ नहीं बल्कि जीवन जीने की कला है। प्रभु श्रीराम के आदर्श हमें मर्यादित और संयमित जीवन की प्रेरणा देते हैं। ग्रामीण अंचलों में ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी अपनी सनातन संस्कृति और मूल्यों से जुड़ी रहती है। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की। जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर ने कहा कि मानस मंडलियां गांव-गांव में सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश दे रही हैं। कार्यक्रम में दूर-दराज से आई मानस मंडलियों ने अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकर, जिला पंचायत सभापति कांति सोनेश्वरी, जनपद सदस्य देविका बंजारे, सरपंच शैलेन्द्र निषाद, उपसरपंच सनत साहू मौजूद रहे।


