श्रीराम गौशाला ने गौ ग्राम जन जागरण यात्रा की शुरुआत की

भास्कर न्यूज| अंवरी छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवा आयोग अध्यक्ष विशेसर पटेल के निर्देशन पर श्रीराम गौशाला सिलीडीह ने गौ ग्राम जन जागरण रथयात्रा की शुरुआत की। यात्रा में विभिन्न गांवों का भ्रमण कर गौ सेवा, आत्मनिर्भर गौ ग्राम, स्वदेशी विचार और भारतीय सांस्कृतिक चेतना का प्रचार किया जाएगा। यात्रा का नेतृत्व गौमाता की प्रतिकृति युक्त विशेष वाहन करेगा। हर दिन गौ आरती, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, ग्रामजन संवाद और ग्रामीणों की सहभागिता से जनजागरण होगा। वक्ताओं ने कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सांस्कृतिक, सामाजिक और स्वदेशी चेतना को पुनर्जीवित करने का अभियान है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को गौ आधारित आत्मनिर्भर ग्राम के रूप में विकसित करने के लिए जनमत तैयार करना है। यात्रा के माध्यम से गौमाता की महिमा, ग्राम्य स्वावलंबन, भारतीय संस्कृति और स्वदेशी उत्पादों के प्रयोग को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन, जनपद सदस्य सिंधु बैस, गौशाला ट्रस्टी दुलार सिन्हा, जोरातराई (अ) सरपंच पूर्णिमा साहू, उप सरपंच राम विशाल साहू आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *