श्रीराम ने तोड़ा शिवधनुष, वहीं सिंहासन यात्रा में श्रद्धालुओं ने की फूलों की वर्षा

भास्कर न्यूज | लुधियाना रामलीला मंचन और सिंहासन यात्रा के दौरान पंडाल जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा। रामलीला के दौरान जब श्रीराम ने शिवधनुष तोड़ा, दर्शक तालियों और जयकारों से भक्तिमय माहौल बना दिए। राजा जनक ने घोषणा की थी कि जो धनुष तोड़ेगा वही सीता का वरण करेगा। गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से श्रीराम ने धनुष उठाया और प्रत्यंचा चढ़ाते ही धनुष भंग हो गया, जिसे देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। श्री राम लीला कमेटी (रजि.) के अनुसार 2 अक्टूबर को दशहरा पर्व के अवसर पर प्रभु श्री राम की सिंहासन यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने इस दौरान फूलों से वर्षा की। ठाकुरद्वारा नौहरियां से महंत कृष्ण बावा और महंत गौरव बावा की उपस्थिति में यात्रा विभिन्न मार्गों- कूचा संतनारथी राम, हरिदेव मंदिर, केसर गंज रोड, किताब बाजार, गिरजाघर चौक, प्रताप बाजार से होती हुई श्री रामलीला मैदान पहुंची। मार्ग में हीरा लाल जैन, डिप्टी मेयर राकेश पराशर, पंडित राजिंदर वशिष्ठ, दीपक वशिष्ठ सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। सिंहासन यात्रा में भगवान के सिंहासन की महाआरती की गई। पुष्प वर्षा और खाने-पीने के स्टॉल लगाकर स्वागत किया। दिनेश मरवाहा व कमल बस्सी ने पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कमेटी सदस्यों ने पार्षद पति विक्की डावर, इंद्र अग्रवाल और दविंदर जग्गी को दशहरा पर्व के निमंत्रण दिए। किरण भल्ला, अनिल जगोता, रमन अग्रवाल, वेद भंडारी, राकेश कैड, नरेश धवन, रोमि थापर, डीके जैन, मोहित जैन, लक्ष्मी नाथ गुप्ता, गुलशन टंडन और अनिल जैन सहित कई गणमान्य मौजूद रहे। श्री राम लीला मैदान में आयोजित दशहरा का अपना ऐतिहासिक महत्व है और यह महानगर के सबसे प्राचीन दशहरे में गिना जाता है। सिंहासन यात्रा के बाद राम, लक्ष्मण, सीता के साथ आयोजक की टीम। नौहरियां से आज निकलेगी प्रभु श्री राम की बारात दिनेश ने बताया कि प्रभु श्री राम की बारात आज सायं 4 बजे ठाकुरद्वारा नौहरियां से बड़ी धूमधाम से निकाली जायेगी। प्रभु श्री राम की बारात को लेकर पूरे शोभायात्रा मार्ग को रंग बिरंगी लाइटों से दुल्हन की तरह सजाया गया है। इसमें भव्य प्रभु श्री राम का चांदी का रथ दर्शनीय होगा। प्रभु श्री राम की बारात ठाकुरद्वारा नौहरिया से शुरू होकर रूपा मिस्त्री गली, चौक हीरा हलवाई, इकबाल गंज चौक, माता वैष्णो देवी मंदिर चौक,चौड़ी सड़क, चौक निक्कामल सर्राफ, चौड़ा बाजार, गिरजाघर चौक, प्रताप बाजार से होती हुई श्री रामलीला मैदान में पहुंचेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *