श्रीराम परिवार मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा-विराट हिंदू सम्मेलन 7 को:घर-घर संपर्क अभियान चलाया, प्रभात फेरी निकाली

जन कल्याण संस्थान के तत्वावधान में जयपुर जगतपुरा में महल रोड स्थित 11- रामचंद्रपुरा में पांच दिवसीय श्रीराम परिवार मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा एवं विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन 7 फरवरी को किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक डॉ. गोपाल शरण गुप्ता ने बताया- प्रताप नगर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह है। डॉ. गुप्ता ने बताया- घर-घर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। बंबला बस्ती में प्रभात फेरी निकाली गई। अभियान के दौरान सूचना पत्र बांटे गए। महिलाओं को कलश यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया। भजनों और संदेशों के माध्यम से क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण निर्मित किया गया। कार्यकर्ताओं के साथ की समीक्षा बैठक महिला मंडल के निर्देशन में विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, दायित्व वितरण, जनसंपर्क गतिविधियों और आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। प्राण प्रतिष्ठा पर विधानी ग्राम स्थित पंकज योगी राज ने बताया- कलश यात्रा आश्रम हनुमान मंदिर पीपली चौराया जगतपुरा से रवाना होकर जन कल्याण संस्थान पहुंचेगी। कलश यात्रा के बाद संत बालक दास महाराज के प्रवचन होंगे। विराट हिंदू सम्मेलन को आरएसएस के सुरेश सोनी करेंगे संबोधन रामचंद्रपुरा में 7 फरवरी को श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद हिंदू विराट सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के गोपाल शरण ने बताया- विराट हिंदू सम्मेलन के मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य सुरेश सोनी संबोधन करेंगे। साथ ही सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर के 1008 अवधेशाचार्य महाराज, धर्म जागरण समन्वयक अखिल भारतीय प्रमुख शरद राव ढोले, धर्म जागरण समन्वयक अखिल भारतीय सह प्रमुख श्याम सुंदर का भी संबोधन रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *