श्रीराम परिवार मंदिर; प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू, 1100 महिलाओं ने निकाली कलशयात्रा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए धर्म जागरण समन्वय केन्द्र रामचंद्रपुरा, महल रोड स्थित निर्माणाधीन जन कल्याण संस्थान परिसर में नवनिर्मित श्रीराम परिवार मंदिर में पांच दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा समारोह एवं विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन मंगलवार को दशविध स्नान, हिमाद्रि संकल्प के बाद प्रायश्चित हवन-पूजन किया। इसके बाद कलशयात्रा निकाली। प्रांत प्रमुख अमरसिंह ने बताया कि धर्म जागरण समन्वय एवं सकल हिन्दू समाज विधानी बस्ती के तत्वावधान में पंकज योगी आश्रम से कलशयात्रा में 1100 महिलाएं विभिन्न मार्ग से होकर बॉम्बे हॉस्पिटल के पास धर्म जागरण समन्वय कार्यालय पहुंची। कलश यात्रा के बाद जन कल्याण संस्थान के अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा ने निर्माणाधीन भवन के उद्देश्यों के बारे में बताया। कलश यात्रा की समाप्ति उपरान्त पूज्य संत बालकदास का प्रेरक प्रवचन हुआ, तत्पश्चात भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया। बुधवार को द्वितीय दिवसीय उत्सव में श्री गणपति एवं मंडपस्थ देवताओं का पूजन होगा। नूतन विग्रहों का जलाधिवास कर्म तथा अग्नि स्थापना होगी। गुरुवार को पूजन एवं हवनादि कार्य घृत, शर्करा, पत्र, पुष्प, फल, धूप एवं विभिन्न औषधियों द्वारा अधिवास किया जाएगा। शुक्रवार को नित्य पूजन-हवन, देवस्नपन विधि, शय्याधिवास, महास्नान, नूतन विग्रह न्यास नैत्रोन्मिलन संस्कार और राम-जानकी विवाह होगा। {पांचवें दिन प्राण-प्रतिष्ठा एवं पूर्णाहुति महाआरती होगी। विराट हिन्दू सम्मेलन में सुरेश सोनी, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का उद‌्बोधन होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *