जालंधर| श्रीराम भक्त हनुमान सेवा दल की ओर से शहर के विभिन्न मंदिरों में किए जा रहे सामूहिक श्री हनुमान चालीसा के पाठ के तहत श्री सनातन धर्म हनुमान मंदिर संगत सिंह नगर में पाठ किया गया। कार्यक्रम में मंच का संचालन संजीव शर्मा ने किया। उन्होंने कहा सनातन ही ऐसा धर्म है, जो सबसे पुरातन है। फिर भी सभी धर्मों का आदर करता है। लेकिन कुछ लोग इसे कमजोरी समझ कर सनातन पर कटाक्ष व उपहास करते हैं। मंगलवार को संस्था ने सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ कर भक्तिमय माहौल बनाया। यहां किशोर भसीन, मनोज नन्हा, धीरज घई, ओम प्रकाश डोगरा, संदीप खोसला, पंडित डाल चंद शर्मा, संतोष रानी, सुनीता धीर, गुलाब देवी, प्रोमिला, संतोष समेत अन्य मौजूद रहे।


