जयपुर| मालवीय नगर सेक्टर 4 स्थित श्रीराम मंदिर में 27 दिसंबर को पौषबड़ा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मंदिर व्यवस्थापक के अनुसार शाम 5 से रात 8:30 बजे तक भगवान गणेशजी, सीताराम जी, राधाकृष्णजी, भोलेनाथ जी, लक्ष्मण जी, मां संतोषी एवं श्री वीर हनुमानजी की विशेष झांकियां सजाई जाएंगी। शाम 6:15 बजे भोग एवं आरती होगी। इसके बाद दूना प्रसादी का वितरण किया जाएगा।


