भास्कर न्यूज | अमृतसर वेरका मजीठा बाईपास स्थित श्री षट्भुज चैतन्य महाप्रभु मंदिर में राम विवाह पंचमी के उपलक्ष्य में धार्मिक समारोह का आयोजन किया। जिसमें मंदिर के भक्तों ने मिलकर माता सीता और प्रभु श्री राम को मेहंदी हल्दी की रस्म निभाई। पुंडरीक महाराज के निर्देशों पर करवाए समारोह में कई भक्तजन पहुंचे। महिला भक्तों ने मिलकर माता सीता जी और प्रभु श्री राम जी को मेंहदी और हल्दी लगाकर विवाह के गीत गाए। इसी दौरान महिलाओं ने गणेश वंदना से संकीर्तन का शुभारंभ किया। मंदिर के सेवादार गोपाल ने बताया कि 25 नवंबर को भगवान श्री राम विवाह पंचमी पर माता सीता जी का विवाह प्रभु राम जी से होगा और कई भक्तजन बाराती बनेंगे। इसी दौरान विवाह की रस्में होगी। वहीं अंत में भंडारा भी लगाया जाएगा। इस मौके पर कई भक्तजन मौजूद रहे।


