धनेलीकन्हार| श्रीवास सेन समाज परिक्षेत्र कांकेर की वार्षिक महासभा 9 मार्च को ग्राम पंचायत मरकाटोला फत्तेचंद के मेला भाठा यादव भवन में शाम 4 बजे से आयोजित की जाएगी। रात भर चलने वाली इस महा सम्मेलन का समापन 10 मार्च की सुबह 5 बजे होगा। समाज के युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व मीडिया प्रभारी लोकेश्वर सेन ने बताया सम्मेलन में कांकेर, नरहरपुर, चारामा, दुर्गूकोंदल, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, कोयलीबेड़ा के समाजजन शामिल होंगे। सम्मेलन में सामाजिक नियमावली व प्रकरणों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही वार्षिक आय व्यय पर चर्चा की जाएगी। सम्मेलन में सभी सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। अनुपस्थिति के दशा में दंड का प्रावधान किया गया है। परिक्षेत्र अध्यक्ष शैलेंद्र कौशिक व भानुप्रतापपुर ब्लाक अध्यक्ष भुनेश्वर सेन ने सभी स्व जातियों बंधुओं को समय सीमा में उपस्थित होने कहा है।


