श्री अंबेश गुरु पावन धाम पैदलयात्री संघ रवाना:अंबालाल महाराज की 31वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित पदयात्रा, भीलवाड़ा से 51 श्रावक-21श्राविकाएं होंगे शामिल

श्री अंबेश गुरु पावन धाम पैदलयात्री संघ गुरुवार रात शांतिभवन से करेड़ा पारसनाथ जैन मंदिर भोपाल सागर के लिए रवाना हुए। ये सभी आज श्री करेड़ा पारस जैन मंदिर भोपालसागर से पावन धाम फतेहनगर के लिए निकलने वाली पैदल यात्रा में शामिल आज शामिल होंगे। श्री अंबेश युवक मंडल सेवा संस्थान के प्रचार-प्रसार मंत्री नवीन नाहर ने बताया है कि मेवाड़ संघ शिरोमणि प्रवर्तक गुरुदेव अंबालाल महाराज की 31वीं पुण्यतिथि पर श्री अंबेश गुरु पावन धाम पदयात्री संघ द्वारा पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। हर साल की तरह इस साल भी गुरुवार देर शाम शांतिभवन से श्री करेड़ा पार्श्वनाथ जैन मंदिर भोपालसागर के लिए बस रवाना हुई। इसमें 51 श्रावक और 21 श्राविकाएं शामिल हुए है। ये सभी आज भोपालसागर जैन मंदिर से फतहनगर पावन धाम तक आयोजित पैदल यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा और दर्शन के बाद पदयात्री संघ कल शनिवार को भीलवाड़ा लौटेगा। शांति भवन से रवानगी से पूर्व पदयात्रियों ने नवकार महामंत्र का जाप किया।श्री संघ द्वारा सभी पदयात्रियों का बहुमान किया गया। इस दौरान पदयात्रियों ने भगवान महावीर और अंबा लाल महाराज के जमकर जयकारे लगाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *