श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले, तल्हण के मैदान में कबड्डी की सात टीमों ने लिया हिस्सा, दिखाया दमखम

भास्कर न्यूज | जालंधर गुरुद्वारा शहीदां बाबा निहाल सिंह जी गांव तल्हण की ओर से संत बाबा हरनाम सिंह जी की वार्षिक बरसी श्रद्धा, उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर जहां धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से संगत गुरु चरणों से जुड़ी, वहीं खेल प्रतियोगिताओं के जरिए युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली का संदेश भी दिया गया। रविवार सुबह 10 बजे श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग डाले गए। अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के बाद विशेष दीवान सजाए गए, जिसमें बड़ी संख्या में दूर-दराज से आई संगतों ने अपनी हाजिरी भरी। दरबार में भाई जसविंदर सिंह, भाई लखविंदर सिंह, भाई रणधीर सिंह, बीबी जसप्रीत कौर, भाई राजपाल सिंह, भाई किरपाल सिंह, भाई भरपूर सिंह, ज्ञानी सुरजीत सिंह व अन्य रागी जत्थों ने कीर्तन करके संगत को निहाल किया। रागी जत्थों ने भी अपनी सुरीली आवाज और गुरुबाणी के व्याख्यान से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। गुरुद्वारा परिसर ‘वाहेगुरु’ के सिमरन से गूंज उठा। संत बाबा हरनाम सिंह जी की स्मृति को समर्पित करते हुए बाबा हरनाम सिंह जी क्लब द्वारा चौथा वार्षिक कबड्डी और वॉलीबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया गया। इस खेल में सात प्रमुख टीमों ने भाग लिया। वहीं, वॉलीबॉल टूर्नामेंट में खेल प्रेमियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पंजाब के विभिन्न कोनों से आई 35 से अधिक टीमों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *