लुधियाना| अग्रवाल समाज पंजाब के पहले बन रहे हंबड़ां रोड पर श्री अग्रसेन धाम से शुक्रवार को प्रयागराज के लिए बस रवाना की गई। अग्रवाल परिवार मिलन संघ के प्रधान सुनील जैन मित्तल ने बताया कि बस को श्री अग्रसेन धाम की युवा शाखा के प्रधान व भजन गायक हेमंत अग्रवाल ने जयकारों के बीच झंडी दिखाई। बस का नेतृत्व संघ के प्रेस सचिव प्रवीण बंसल, खन्ना से विशाल गर्ग करेंगे। वाइस प्रेजिडेंट सीए मनोज गोयल व एडवोकेट गोपाल बंसल ने कहा कि यह बस वृंदावन, मथुरा होते हुए अयोध्या पहुंचेगी और फिर प्रयागराज व बनारस में संगम स्नान के बाद वापसी होगी।


