इंदौर में श्री अन्नपूर्णा क्षेत्र माहेश्वरी महिला मंडल ने एक सराहनीय पहल की। मंडल की सदस्यों ने अमरनाथ सेवा आश्रम में जरूरतमंद महिलाओं के लिए साड़ी और मोजों का वितरण किया। इस अवसर पर महिलाओं को मकर संक्रांति के त्योहार को ध्यान में रखते हुए तिल-गुड़ के लड्डू भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष सीमा माहेश्वरी और मंत्री पूनम मालपानी के नेतृत्व में कई सदस्यों ने भाग लिया। इनमें आशा साबू, रश्मि मुछाल, किरण मोदी, अलका माहेश्वरी, सुनंदा मूंदडा, सोनाली मांघाणिया, अर्चना गांधी, रानी चीचाणी, मंगला माहेश्वरी, रक्षा अजमेरा और रेखा मालू प्रमुख रहीं। इस सामाजिक कार्य के माध्यम से संस्था ने जरूरतमंद महिलाओं की मदद कर समाज सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया।


