अमृतसर | देवों के देव महादेव सेवा मंडल की ओर से अमरनाथ यात्रा के लिए लगने वाले भंडारे की तैयारी शुरू हो गई हैं। मंडल के प्रधान जतिन सिल्विया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के नेता देव आनंद बंटी ने मंडल के सदस्यों को राशन सामग्री भेंट की। इस मौके पर विजय शर्मा, राकेश कुमार, सौरभ कुमार, शानू कुमार और अशोक शर्मा मौजूद रहे।


