जालंधर| श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर शेखां बाजार में भक्तों की ओर से श्री बालाजी महाराज की चौकी करवाई गई। इसमें विद्वानों ने विधिवत पूजन करके ज्योति प्रज्जवलित की। पूजन के बाद भक्तों ने दरबार में माथा टेककर अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। हनुमान चालीसा पाठ के बाद भजनों का दौर चला। इस दौरान ‘सालासर के बालाजी किसे नू न खाली मोड़दे’ व अन्य भजन सुनाकर भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। कार्यक्रम के अंत में मेहंदीपुर बालाजी धाम से लाए गए पवित्र जल से भक्तों पर अमृतवर्षा की गई।


